बुंदेलखंड संस्कृति

हिन्दी साहित्य में रासो काव्य परम्परा

रास परक रचनायें

  1. उपदेश रसायन रास- यह अपभ्रंश की रचना है एवं गुर्जर प्रदेश में लिखी गई हैं। इसके रचयिता श्री जिनदत्त सूरि हैं। कवि की एक और कृत्ति "कालस्वरुप कुलक' १२०० वि. के आसपास की रही होंगी। यह "अपभ्रंश काव्य त्रयी' में प्रकाशित है और दूसरा डॉ. दशरथ ओझा और डॉ. दशरथ शर्मा के सम्पादन में रास और रासान्वयी काव्य में प्रकाशित किया गया है।

  2. भरतेश्वर बाहुबलि रास- शालिभद्र सूरि द्वारा लिखित इस रचना के दो संस्करण मिलते हैं। पहला प्राच्य विद्या मन्दिर बड़ौदा से प्रकाशित किया गया है तथा दूसरा "रास' और रासान्वयी काव्य' में प्रकाशित हुआ है। कृति में रचनाकाल सं. १२३१ वि. दिया हुआ है। इसकी छन्द संख्या २०३ है। इसमें जैन तीर्थकर ॠषभदेव के पुत्रों भरतेश्वर और बाहुबलि में राजगद्दी के लिए हुए संघर्ष का वण्रन है।

  3. बुद्धि रास' यह सं. १२४१ के आसपास की रचना है। इसके रचयित शालिभद्र सूरि हैं। कुछ छन्द संख्या ६३ है। यह उपदेश परक रचना है। यह भी "रास और रासान्वयी काव्य' में प्रकाशित है।

  4. जीवदया रास-यह रचना जालोर पश्चिमी राजस्थान की है। "रास और रासान्वयी काव्य में संकलित है। इसके रचयिता कवि आसगु हैं। सं. १२५७ वि. में रचित इस रचना में कुल ५३ छन्द हैं।

  5. चन्दर वाला रास-जीवदया रास के रचनाकार आसगु की यह दूसरी रचना है। यह भी १२५७ वि. के आसपास की रचना है। यह श्री अगर चन्द नाहटा द्वारा सम्पादित राजस्थान भारतीमें प्रकाशित है।

  6. रेवंतगिरि रास' यह सोरठ प्रदेश की रचना है। रचनाकार श्री विजय सेन सूरि हैं। यह सं. १२८८ वि. के आसपास की रचना मानी जाती है। यह "प्राचीन गुर्जर काव्य' में प्रकाशित है।

  7. नेति जिणद रास या आबू रास- यह गुर्जर प्रदेश की रचना है। रचनाकार पाल्हण एवं रचना काल सं. १२०९ वि. है।

  8. नेमिनाथ रास- इसके रचयिता सुमति गण माने जाते हैं। कवि की एक अन्य कृति गणधर सार्ध शतक वृत्ति सं. १२९५ की है। अतः यह रचना इस तिथि के आसपास की रही होगी।

  9. गय सुकमाल रास- यह रचना दो संस्करणों में मिली है। जिनके आधर पर अनुमानतः इसकी रचना तिथि लगभग सं. १३०० वि. मानी गई है। इसके रचनाकार देल्हणि है। श्री अगरचन्द नाहटा द्वारा सम्पादित "राजस्थान भारती' पत्रिका में प्रकाशित है तथा दूसरा 
    संस्करण "रास और रासान्वयी' काव्य में है।

  10. सप्त क्षेत्रिसु रास- यह रचना गुर्जर प्रदेश की है। तथा इसका रचना काल सं. १३२७ वि. माना जाता है।

  11. पेथड़ रास- यह गुर्जर प्रदेश की रचना है। रचना मंडलीक हैं।

  12. कच्छूलि रास- यह रचना भी गुर्जर प्रदेश के अन्तर्गत है। रचना की तिथि सं. १३६३ वि. मानी जाती है।

  13. समरा रास - यह अम्बदेव सूरि की रचना है। इसमें सं. १३६१ तक की घटनाओं का उल्लेख होने से इसका रचनाकाल सं. १३७१ के बाद माना गया है। यह पाटण गुजरात की रचना है।

  14. पं पडव रास- शालिभद्र सूरि द्वारा रचित यह कृति सं. १४१० की रचना है। यह भी गुर्जर की रचना है। इसमें विभिन्न छन्दों की ७९५ पंक्तिया हैं।

  15. गौतम स्वामी रास- यह सं. १४१२ की रचना है। इसके रचनाकार विनय प्रभु उपाध्याय है।

  16. कुमार पाल रास- यह गुर्जर प्रदेश की रचना है। रचनाकाल सं. १४३५ के लगभग का है। इसके रचनाकार देवप्रभ हैं।

  17. कलिकाल रास- इसके रचयिता राजस्थान निवासी हीरानन्द सूरि हैं। यह सं. १४८६ की रचना है।

  18. वीसलदेव रास- यह रचना पश्चिमी राजस्थान की है। रचना तिथि सं. १४०० वि. के आसपास की है। इसके 
    रचयिता नरपति नाल्ह हैं। रचना वीर गीतों के रुप में उपलब्ध है। इसमें वीसलदेव के जीवन के १२ वर्षों के कालखण्ड का वर्णन किया गया है।

 

Top

::  अनुक्रम   ::

© इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र

Content prepared by Mr. Ajay Kumar

All rights reserved. No part of this text may be reproduced or transmitted in any form or by any means, electronic or mechanical, including photocopy, recording or by any information storage and retrieval system, without prior permission in writing.