Top

अमीर ख़ुसरो दहलवी

 

ग्रंथ सूचि - अमीर खुसरो द्वारा लिखित फारसी ग्रंथ - 

  1. तुहका-तुस-सिग्र (बचपन का तोहफा) पहला दीवान ६७१ हिज्री सन १२७१ ई., उम्र १६-१९ वर्ष तथा ३२-३४ वर्ष।

  2. वसतुल हयात : (जीवन का मध्य भाग) दूसरा दीवान, ६८४ हिज्री कविताऐं। उम्र १९-२४ वर्ष तथा ३२-३४ वर्ष।

  3. गुर्र-तुल-कमाल (शुक्ल पक्ष की पहली रात) ६९३ हिज्री उम्र ३४-४३ वर्ष तीसरा व सबसे बड़ा एवं सर्वश्रेष्ठ दीवान। इसमें ९ मसनवियाँ हैं।

  4. बकिया नकिया (बाकी साफ) चौथा दीवना उम्र ४४-६४ वर्ष। ७१६ हिज्री।

  5. निहातयुल कमाल (कमाल की सीमा) पाँचवाँ और अंतिम दीवान।


मसनवियाँ

१. किरान-उस-सादैन (दो शुभ सितारों का मिलन) बादशाह बुगरा खाँ और उसके पुत्र कैकुबाद के झगड़े और फिर समझौते पर। ६८८ हिज्री। इसे मसनवी दर सिफत-ऐ-देहली भी कहते हैं।

२. मिफ्ताहुल-फुतूह (विजयों की कुंजी) ६९० हिज्री। जलालुद्दीन फ़िरोज खिलजी की चार विजयों का वर्णन। मलिक छज्जू की बगावत।

३. दवल रानी खिज्र खाँ या इश्किया या खिज्रनाम: (७१५ हिज्री) गुजराती के राजा कर्ण की बेटी देवल रानी और अलाउद्दीन खिलजी के बड़े पुत्र शहजादे खिज्र खाँ के प्रेम की कथा। इसमें भारतीय नारी का बेहद सुन्दर चित्रण खुसरो ने प्रस्तुत किया है।

४. नुह सिपहर (नौ आसमान) ७१८ हिज्री।

अलाउद्दीन के बेटे कुतुबुद्दीन मुबारक शाह के कहने से खुसरो ने इस लिखा। बादशाह ने इसके लिए एक हाथी के बराबर सोना तौल कर खुसरो को दिया। हिन्दुस्तान के रीति रिवाजों, संस्कृति, प्रकृति। पशु-पक्षियों वा लोगों की तारीफ।


५. तुगलक नामा

अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व लिखी। ऐतिहासिक मसनवी।


६. खम्सा-ए-खुसरो (पाँच छोटी मसनवियाँ)

क. हश्त-बहिश्त
ख. मतला उल अनवार
ग. शीरी व खुसरो
घ. मजनू व लैला
ञ. आइने-सिकन्दरी

कवि निजामी के कुसरो के जवाब में ६९८-७०१ हिज्री के बीच खुसरो ने लिखी।


७. मसनवी शिकायत नामा मोमिन परु पटियाली।

अपने जन्म स्थान की खस्ता हालत पर गहरा दुख खुसरो ने व्यक्त किया। यह बाद में मिली है।

 

गद्य रचनाऐं

१. एज़ाजे खुसरवी (खुसरो के कारनामे), उम्र ७० वर्ष, ७१९ हिज्री, भाषा शास्त।

२. खजाइन-उल-फुतूह या तारीखे-अलाई (फ़तहों का ख़जाना) ६९५ हिज्री से ७११ हिज्री तक। अलाउद्दीन के शासन प्रबंध का विवरण।

३. अफजलुल फ़वायद (सबसे अच्छा फ़ायदा) गुरु हज़रत निजामुद्दीन की शिक्षाऐं।

४. किस्सा चार दरवेश (कहानी संग्रह) - किस्सों की यह पुस्तक खुसरो ने अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया को सुनाने के लिए लिखी।

५. राहतुल मुहिब्बीन - ह निजामुद्दीन औलिया के उपदेशों का संग्रह।

६. इनशाए खुसरो - यह पत्रों का संकलन है।

७. मकाल: तारीखुल खुलफा - टामस विलियम ने ओरियंटल बाइग्रैफिकल शब्दकोष में खुसरो के प्रसंग में इसका उल्लेख किया है। ३५४ ई.। इसमें खलीफा, सूफियों, दरवेशों व वलियों आदि धार्मिक व्यक्तियों के वृत्तान्त है।



हिन्दी रचनाऐं (खुसरो द्वारा लिखित) -

१. खालिक बारी (हिन्दवी-फारसी शब्द कोष, कविता के रुप में)

२. दीवाने हिन्दवी - आम आदमी के लिए। पहेलियाँ, सावन, बरखा, शादी आदि गीत।

३. हालात-ए-कन्हैया- अपने गुरु निजामुद्दीन द्वारा स्वप्न में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन देने के उपरान्त इनके आदेश पर खुसरो ने श्री कृष्ण की स्तुति में इसे हिन्दवी भाषा में लिखा।

आ - अमीर खुसरो से संबंधित अन्य लोगों द्वारा लिखित पुस्तकें (उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, फारसी) -

१) फवायद उल फवायद - हसन आला सिज्जी (अमीर खुसरो के जिगरी दोस्त) ह. निजामुद्दीन औलिया की शिक्षाऐं।

(२) तारीखे फिरोज़ भाही - जियाउद्दीन बर्नी।

(३) सिया-उल-औलिया - अमीर खुर्द किरमानी।

(४) तारीखे फिरश्ता - मौला कासिम फरिशता।

(५) मदन - उल - मूसिकी - मोहम्मद करम इमाम खान।

(६) आबे हयात - मोहम्मद हुसैन आजाद।

(७) निकातुश्ओरा - मीर तकी मीर

(८) राग दपंण - फकीरुल्ला।

(९) बनी - वाजिद अली शाह।

(१०) सौतुल मुबारक - वाजिद अली शाह।

(११) हयात-ऐ-खुसरो - सईद अहमद मरहरवी।

(१२) हयाते खुसरो - मौलाना शिबली नोमानी।

(१३) फिरहंग-ए-आसफिया - मौलवी सईद अहमद दहलवी। 

(१४) जवाहर-ए-खुसरवी (उर्दू) मोहम्मद अमीन अब्बासी चिरैयकोटी।

(१५) लाइफ आॅफ अमीर खुसरो - प्रो. मोहम्मद हबीब

(१६) सूफिया तुल औलिया - दारा शिकोह।

(१७) तज़क्रा-ए-उल्माए-हिन्द - रहमान अली।

(१८) शेरुल आजम - मौ. शिब्ली नौमानी।

(१९) उर्दू-ए-कदीम - शन्भुल्ला कादरी।

(२०) खुसरो की हिन्दी कविता - बृज रत्न दास, नागिरी प्रचारिणी सभा काशी।

(२१) लाइफ एण्ड वर्कस आफ अमीर खुसरो - मौ. वहीद मिर्जा।

(२२) हयात-ए-अमीर खुसरो - नकी मोहम्मद खान खुरजवी।

(२३) हिन्दुस्तान अमीर खुसरो की नज़र में - सईद सबाहुद्दीन अब्दुर्ररहमान।

(२४) खुसरो का ज्रहनी सफर - डॉ. ज्यो अंसारी।

(२५) खुसरो शनाशी - डॉ. ज्यो अंसारी व अबुल फैज सहर।

(२६) अमीर खुसरो - शेख सलीम अहमद।

(२७) अमीर खुसरो - अर्श मल्सियानी।

(२८) अमीर खुसरो दहलवी - मुमताज हुसैन, पाकिस्तान।

(२९) मूसकी हजया अमीर खुसरो - डॉ. चाँद खाँ।

(३०) अमीर खुसरो बहैसियत हिन्दी शायर - डॉ. सफदर आह।

(३१) अमीर खुसरो एण्ड इंडियन रिडिल ट्रेडीशन - वी.पी. वटुक।

(३२) अमीर खुसरो और उनकी हिन्दी शायरी - शुजात अली संदेहलवी।

(३३) अमीर खुसरो का हिन्दवी कलाम - बर्लिन शप्रिंगर प्रति सहित। डॉ. गोपी चंद नारंग। सीमांत प्रकाशन।

(३४) अमीर खुसरो संपादक राज नारायन राय।

(३५) अमीर खुसरो - सईद गुलाम शमनानी।

(३६) अमीर खुसरो मेमोरियल वाल्यूम - प्रकाशन विभाग।

(३७) खुसरो की हिन्दी कविता - मिश्र बंधु।

(३८) अमीर खुसरो और उनकी हिन्दवी रचनाऐं - डॉ. भोलानाथ तिवारी।

(३९) खुसरो व शीरी - मसूद कुरेशी।

(४०) अमीर खुसरो और हिन्दुस्तान डॉ. ताराचंद।

(४१) खुसरो नामा - प्रो. मुजीब रिज्वी।

(४२) तजकिरा - ए - दौलत शाह समरकंदी।

(४३) अमीर खुसरो एस ए जीनियस सबाहुद्दीन अब्दुर्र रहमान, इदारा-ए-अदबियात-ए-देहली।

(४४) गनयत उल मुनया - शाहब सरमदी।

(४५) इंडियन म्यूजिक - ठाकुर जयदेव सिंह। संगीत नाटक रिसर्च एकेडमी।

(४६) मौसिकी-ए-फरेबी, मरकज़-ए-मुतालयात-ए-हमाहंमी-ए-रिसर्च एकेडमी।

(४७) लुगात-नामा-ए-देहखुदा, अली अकबर देहखुदा संपादक डॉ. मुइन व अन्य, तेहरान, १३३५, १३३९ ई.। वाल्यूम ३४ व ३९

(४८) खुसरो दे चिरिसमेटिक, लाइफ, हिस्ट्री एण्ड वक्र्स आॅफ तूती-ए-हिन्द, रियाज जाफर, २००३, एजुकेशनल पब्लिकिंशग हाउस, दिल्ली।

(४९) अमीर खुसरो, सोहनपाल सुमनाक्षट, प्रकाशन विभाग।

(५०) भारत की महान विभूति अमीर खुसरो, डॉ. परमानंद पांचाल हिन्दी बुक सेंटर।

(५१) हिन्दुस्तानी जुबान, अमीर खुसरो नम्बर एडीटर डॉ. अब्दुस्सत्तार दलवी, हिन्दुस्तानी प्रचार सभा महात्मा गाँधी मेमोरियल रिसर्च सेंटर बम्बई।

(५२) राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत अमीर खुसरो डॉ. मलिक मोहम्मद पीताम्बर पब्लिकिंशग कंपनी दिल्ली।

(५३) अमीर खुसरो संपादक सुरेन्द्र तिवारी, नवाँ संस्करण, उत्तर प्रदेश सरकार, सूचना विभाग लखनऊ।
(५४) खालिक बारी सूरजमल कमरुद्दीन खाँ पटना, १८७० ई.।

(५५) हिन्दी साहित्य सारिणी, हिन्दी में सन १९६४ के अंत तक प्रकाशित सभी ग्रंथों का वैज्ञानिक प्रक्रिया अनुसार वर्गीकृत एवं क्रम बद्ध विवरण, भाग-१ पीताम्बर नारायण एवं भास्करन नारायण, विश्वेश्वरानंद संस्थान, होशियार पुर, २०२७ वि.।

(५६) तज़किहद-ए-खुसरवी - हसन निजामी, दरगाह निजामुद्दीन (पोस्ट आॅफिस के पास)

 

पिछला पृष्ठ | अमीर ख़ुसरो दहलवी   अगला पृष्ठ

अमीर खुसरो द्वारा लिखित फारसी ग्रंथ | कव्वाली


Top

Copyright IGNCA© 2003