रुहेलखण्ड

Rohilkhand


प्राकृतिक विरासत

1. नदियाँ :-

इस क्षेत्र में नदियों की अधिकता है। रुहेलखण्ड क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियाँ हिमालय से निकलने वाली पवित्र नदी गंगा, रामगंगा तथा अन्य नदियों में बहगुल, सोट, कॅमुआ, खनौत, गरई, भकसी, गर्रा, गोमती, ऐरिल, काली नदी तथा नकटिया आदि प्रमुख है। इनमें से गंगा नदी बदायूँ जनपद में प्रवेश करती है तथा बदायूँ व शाहजहाँपुर जिलों में प्रवाहित होती हुई फर्रुखाबाद जिले में चली जाती है। गोमती नदी क्षेत्र के शाहजहाँपुर जनपद की उत्तरी सीमा पर प्रवाहित होती है। क्षेत्र के सर्वाधिक भू- भाग में प्रवाहित होने वाली नदियाँ बहगुल तथा गर्रा है, जो क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित करती है। अन्य नदियाँ भी कृषि उपज में लाभकारी सिद्ध होती हैं।

2. पर्वत श्रृंखला :-

यद्यपि रुहेलखण्ड क्षेत्र का अधिकांश भाग मैदानी है, तथापि बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में कुछ पहाड़ी क्षेत्र हैं जो विस्तृत होते हुए, नैनीताल तक जाता है। शेष भू- भाग समतल तथा मैदानी है।

3. . प्राकृतिक दृश्य :-

यद्यपि क्षेत्र का अधिकांश भू- भाग समतल है, तथापि प्राकृतिक दृश्यों में नदियों के तट पर सूर्योदय तथा सूर्यास्त के दृश्य अत्यंत मनमोहक होते हैं।

4. पार्क / उद्यान :-

क्षेत्र के सभी जनपदों में सुंदर पार्क एवं उद्यान हैं। इनमें बरेली नगर में गाँधी उद्यान, फन सिटी, दामोदर सेठ पार्क, मोती पार्क शाहजहाँपुर नगर में शहीद पार्क आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं, जहाँ अवकाश के दिनों में लोग सपरिवार भ्रमण हेतु जाते हैं। बरेली के मयूर वन चेतना उद्यान में विभिन्न प्रकार के वृक्षों के अतिरिक्त अनेक प्रकार के पशु- पक्षी भी हैं।

  | विषय सूची |


Content Prepared by Dr. Rajeev Pandey

Copyright IGNCA© 2004

सभी स्वत्व सुरक्षित । इस प्रकाशन का कोई भी अंश प्रकाशक की लिखित अनुमति के बिना पुनर्मुद्रित करना वर्जनीय है ।