केशवदास


केशवदास की कृतियाँ

केशव ने बहुत सी कृतियों की रचना की हैं। केशवदास की सर्वमान्य प्रामाणिक रचनाएं कालानुसार निम्नलिखित हैं -

१. रतनबावनी सं० १६३८ से १६४० वि०
२. रसिकप्रिया सं० १६४८ वि०
३. रखशिख सं० १६५७ वि०
४. बारहमासा सं० १६५७ वि०
५. रामचन्द्रिका सं० १६५७ वि०
६. कविप्रिया सं० १६५८ वि०
७. छन्दमाला सं० १६५९ वि०
८. बीरसिंहदेव रचित सं० १६६४ वि०
९. विज्ञानगीता सं० १६६७ वि०
१०. जहांगीरजस चन्द्रिका सं० १६६९ वि०

डा० किरणचन्द्र शर्मा बारहमास को केशव की अलग कोई कृति नहीं मानते हैं। वह कहते हैं कि यह कविप्रिया का ही एक अंश है।

केशव कृतियों में युग

केशव की कृतियों में एक युग का युग प्रतिबिंबित है। समस्त रीतिकाल की काव्य-सामग्री को चार भागों में बांटां जा सकता है।

१. प्रशस्तिकाव्य या वीरकाव्य
२. श्रृंगारकाव्य
३. भक्तिभैराव्य काव्य एवं
४. रीतिशास्रीय साहित्य

रतनबावनी एक वीरकाव्य है। इस काव्य में वही छप्पय छन्द और वीरकाव्योचित द्वित्व-बहुल अपभ्रंश शैली पाई जाती है। इसी शैली का प्रयोग पूर्वकालीन वीरकाव्यों में हुआ करता था। वीरसिंहदेवचरित प्रशस्तिमूलक चरित काव्य है। इस काव्य को केशवदास ने धर्म का आदर्श आवरण प्रदान किया हुआ है। जहांगीर जस चन्द्रिका भी इसी कोटि क कृति है। कविप्रिया में प्रशस्तिमूलक लक्षण - उदाहरण योजना पाई जाती है। "रामचन्द्रिका' संस्कृत के परवर्ती महाकाव्यों की वर्णन-बहुल शैली का प्रतिनिधित्व करती है। रसिकप्रिया, कविप्रिया और छन्दमाल । आचार्यत्व से सम्बन्धित कृतियाँ हैं। रसिकप्रिया में श्रृंगार के रसराजत्व की प्रतिष्ठा है।

 

विषय सूची

| कवि एवं लेखक |


Top

Content prepared by M. Rehman

© इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र

सभी स्वत्व सुरक्षित । इस प्रकाशन का कोई भी अंश प्रकाशक की लिखित अनुमति के बिना पुनर्मुद्रित करना वर्जनीय है ।